Connect with us

उत्तराखण्ड

ऋषिकेश: आबादी में घुसा भालू, दो लोगों के पीछे दौड़ा, CCTV में कैद, इलाके में दहशत (वीडियो)

ऋषिकेश: श्यामपुर क्षेत्र के घनी आबादी वाले इलाके में भालू के अचानक पहुंचने से हड़कंप मच गया है। श्यामपुर हाट के पास देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब घर लौट रहे दो लोगों के पीछे भालू दौड़ पड़ा। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें भालू को लोगों का पीछा करते हुए साफ देखा जा सकता है। गनीमत रही कि दोनों लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचा ली।

घटना के बाद से श्यामपुर समेत आसपास के कई इलाकों में भालू के घूमने की सूचना मिल रही है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी दहशत बनी हुई है। लोग अपने घरों से बाहर निकलने में डर महसूस कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि भालू आसपास के राजाजी नेशनल पार्क के जंगलों से भटककर आबादी क्षेत्र में पहुंच गया है। लोगों ने वन विभाग से तत्काल पिंजरे लगाने, गश्त बढ़ाने और भालू को सुरक्षित रूप से जंगल में वापस भेजने की मांग की है।

वन विभाग को घटना की सूचना दे दी गई है। विभागीय टीम क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की बात कह रही है। फिलहाल लोग सतर्क रहने और अकेले बाहर न निकलने की अपील कर रहे हैं। आप भी देखिए यह डरावना सीसीटीवी फुटेज, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]