उत्तराखण्ड
ओखलकांडा : ब्लॉक प्रमुख केडी रुवाली की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बीडीसी बैठक…
ओखलकांडा में आज क्षेत्र पंचायत बैठक में ब्लॉक प्रमुख डी. रुवाली अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई ओखलकांडा विकासखंड में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान ब्लॉक प्रमुख श्री डी. रुवाली जी ने विभिन्न विभागों की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत किए गए कार्यों की 75 गांवों में जांच के निर्देश दिए, साथ ही कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा।बैठक में उद्यान विभाग, उरेडा विभाग के किसी भी अधिकारी के उपस्थित न रहने पर ब्लॉक प्रमुख ने गहरी नाराजगी जताई और इसे विभागीय उदासीनता बताया।पीडब्ल्यूडी द्वारा किए गए पैच कार्यों के एक माह के भीतर ध्वस्त होने पर भी उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए जिम्मेदारों से स्पष्टीकरण मांगा।इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत चल रहे कार्यों में अनियमितताओं पर भी नाराजगी व्यक्त की गई।ब्लॉक कृषि प्रभारी श्री हरिओम शाह के पिछले चार माह से ड्यूटी से नदारद रहने पर ब्लॉक प्रमुख ने वेतन रोकने के आदेश जारी किए।ब्लॉक प्रमुख ने खांस्यु–रीखाकोट मार्ग का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सड़क बन चुकी है, लेकिन पुल का निर्माण न होने से जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।वहीं कैड़ा गांव एवं बड़ोंन जूनियर हाई स्कूल का जिक्र करते हुए श्री रुवाली जी ने बताया कि यहां के बच्चों को लदीया नदी पार कर 10–12 किलोमीटर पैदल स्कूल जाना पड़ता है, जिसके चलते बच्चों को अतिरिक्त कपड़े साथ ले जाने पड़ते हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर उन्होंने संबंधित विभागों की ओर से शीघ्र समाधान की मांग की।ब्लॉक प्रमुख श्री डी. रुवाली जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभागीय अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा।बैठक में विधायक राम सिंह कैडा ने समस्त प्रथम क्षेत्र पंचायत बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि हम सब लोगों को मिलकर क्षेत्रों का विकास करने में अपनी अहम भागीदारी निभानी पड़ेगी साथ ही सभी अधिकारीअपनी जिम्मेदारीसमझे क्षेत्र पंचाय खुजेटी पैताली रमेश पडियार जी नेविद्यालयों में शौचलय न होने की समस्या रखी व जोश्यूड़ा प्रधान कुन्दन रौतेला ग्राम पंचायत जोस्यूडा में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज जोस्यूडा में सहायक अध्यापक गणित एवं प्रवक्ता संवर्ग मैं रिक्त पदों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया एवं प्राथमिक विद्यालय जोस्यूडा में भवन के जीर्ण शीर्ण होने विषयक अवगत कराया साथ ही पतलिया से बलना 3KM मोटर मार्ग में डामरीकरण के साथ ही सिंचाई नहर एवं लघु सिंचाई नहर की बदहाल स्थिति के बारे में संबंधित विभाग को अवगत कराया वहीं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने दूरसंचार व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए वही स्यूडा कौत्त मोटर मार्ग के डामरीकरण पीएमजीवाई पर लापरवाही का आरोप लगाया बैठक के दौरान जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी खण्ड विकास अधिकारी एव जिला पंचायत सदस्य प्रमोद कोटलिया बहुदर नदगली जेष्टप्रमुख सुरेंद्रन नदगली ‘ प्रधान बलदेव चौहन भुवन अदि समस्त जनप्रतिनिधि मौजूद थे





