Connect with us

उत्तराखण्ड

बाजपुर: PWD अधिकारी पिटाई मामले में पीटने वाले और BJP नेता के बीच बने समझौता एक्सप्रेस ADM पंकज उपाध्याय

बाजपुर: PWD के AE राजीव गौड़ के साथ 6 सितंबर को लेखराज पुल पर हुए कथित मारपीट के मामले में अब समझौता हो गया है। इस पूरे मामले में ऊधमसिंह नगर के अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय समझौता एक्सप्रेस के रूप में नजर आए। उनकी मौजूदगी में रुद्रपुर में दोनों पक्षों के बीच बैठक हुई और विवाद को समाप्त करने की दिशा में सहमति बनी।
मारपीट की घटना के बाद PWD के इंजीनियरों और कर्मचारियों में नाराजगी थी। मामले को लेकर विभागीय स्तर पर कार्रवाई और सुरक्षा को लेकर भी चर्चा शुरू हुई थी। इसी बीच रुद्रपुर में बैठक आयोजित की गई, जिसमें ADM पंकज उपाध्याय की मौजूदगी में दोनों पक्ष आमने-सामने बैठे।
बैठक के दौरान पूर्व दर्जा मंत्री एवं बीजेपी नेता राजेश कुमार ने घटनाक्रम पर खेद जताया। साथ ही उन्होंने सभी इंजीनियरों और कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील की। बैठक में राजेश कुमार के साथ हरेंद्र, प्रिंस और सोहेल के नाम भी हस्ताक्षरकर्ताओं के रूप में दर्ज हैं और सभी ने पूरे घटनाक्रम पर खेद प्रकट किया।
राजेश कुमार ने उत्तराखंड में आपदा की स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में बाढ़ और आपदा से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हैं। ऐसे समय में सरकारी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने जनहित और प्रदेश हित को देखते हुए इंजीनियरों एवं कर्मचारियों से अपनी जिम्मेदारियां निभाने की अपील की।
इस बैठक के बाद मारपीट के विवाद का पटाक्षेप समझौते के रूप में हुआ है। यानी जिस मामले को लेकर PWD इंजीनियरों में नाराजगी थी, उसे अब बातचीत और समझौते के जरिए खत्म कर दिया गया है। पूरे घटनाक्रम में ADM पंकज उपाध्याय की मौजूदगी और उनकी भूमिका को लेकर अब चर्चा तेज है। बैठक में उनकी मौजूदगी के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने से उन्हें समझौता एक्सप्रेस के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, सरकारी अधिकारी के साथ कथित मारपीट के मामले में समझौते के बाद आगे की कार्रवाई क्या होगी, इस पर नजर बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]