उत्तराखण्ड
बाजपुर : नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बुक्सा समुदाय के सामुदायिक केंद्र एवं स्व.जगतदेव महाराज की मूर्ति की स्थापना
बाजपुर : नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आज बाजपुर में बुक्सा समुदाय के लिए एक सामुदायिक केंद्र का निर्माण का लोकार्पण और स्व. जगतदेव महाराज की मूर्ति की स्थापना की है जो कांग्रेस का एक रणनीतिक कदम प्रतीत माना जा रहा है,ऐसे में समुदाय अपने इतिहास और पहचान को महसूस कर सके। इस कदम से न केवल बुक्सा समाज को सांस्कृतिक और मजबूत सामाजिक मान्यता मिल रही है, और उनके बच्चों को विभिन्न स्किल ट्रेनिंग का भी अवसर मिलेगा, जो भविष्य में उनके जीवन स्तर को सुधारने में मदद करेगा।
बुक्सा समुदाय की राजनीतिक अहमियत भी इस कहानी में साफ झलकती है, क्योंकि उनके एक लाख से ज्यादा मतदाता तराई के चुनावी परिणामों पर प्रभाव डाल सकते हैं। कांग्रेस पार्टी शायद इसे अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रही है। यह कदम समाज में कांग्रेस के प्रति विश्वास को बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है।
सामाजिक समीकरण साधने के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के प्रयास विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को फायदा देंगे,इस दौरान नानकमता विधायक गोपाल राणा,पूर्व विधायक नैनीताल संजीव आर्य,किसान कांग्रेस के अध्यक्ष हरेन्द्र लाडी समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।





