Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: ‘गोदान’ फिल्म के माध्यम से छात्रों में गौ-संस्कृति के प्रति जागरूकता और संस्कारों का बोध

हल्द्वानी: पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार के विद्यार्थियों को हल्द्वानी स्थित वॉक वे मॉल के सिनेमा में विद्या भारती द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत प्रेरणादायी फिल्म ‘गोदान’ दिखाई गई, फिल्म दिखाए जाने से पहले पूरे विधि विधान से गौ माता की पूजा की गई, मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी,मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू,ध्रुव रौतेला समेत कई अन्य अतिथि मौजूद रहे,

फिल्म के माध्यम से विद्यार्थियों को हिंदू सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति में गौ-संस्कृति के गहन महत्व से परिचित कराया गया।उर्फ फिल्म प्रदर्शन के उपरांत विद्यालय की प्रबंध समिति के व्यवस्थापक माननीय श्याम अग्रवाल, अरुण अग्रवाल ने वि‌द्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए बताया कि भारतीय संस्कृति में गाय को केवल एक पशु नहीं, बल्कि गौमाता के रूप में पूजनीय स्थान प्राप्त है। उन्होंने कहा कि गौमाता पवित्रता, ममता और समृ‌द्धि की सजीव प्रतीक हैं और भारतीय जीवनशैली की आत्मा से जुड़ी हुई हैं।उन्होंने वि‌द्यार्थियों को बताया कि हिंदू मान्यताओं के अनुसार गौमाता में 33 करोड़ देवताओं का वास माना गया है। वेदों और पुराणों में गाय की महिमा का विस्तृत वर्णन मिलता है तथा गोवर्धन पूजा जैसे पर्वो पर गौमाता की विशेष आराधना की जाती है।स्वास्थ्य के क्षेत्र में गाय का दूध, दही और घी अमूल्य पोषण प्रदान करते हैं, जो बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक होते हैं। वहीं, गाय का गोबर और गौमूत्र जैविक खेती के लिए अत्यंत उपयोगी हैं, जो प्राकृतिक संतुलन और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य जी ने अपने उ‌द्बोधन में कहा कि गाय ग्रामीण जीवन और भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है तथा यह अहिंसा, करुणा और निःस्वार्थ सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। गौ-संरक्षण के माध्यम से ही हम अपनी सांस्कृतिक विरासत और मानवीय मूल्यों को सुरक्षित रख सकते हैं।इस कार्यक्रम का मुख्य उ‌द्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, सनातन मूल्यों और गौ-संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी का भाव विकसित करना था, जिसमें यह आयोजन पूर्णतः सफल रहा। विद्यार्थियों ने फिल्म एवं मार्गदर्शन से प्रेरणा लेकर भारतीय परंपराओं को जानने, समझने और जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]