Connect with us

इलेक्शन 2022

भगवान श्री राम को साक्षी मानकर यशपाल करेंगे कार्यकर्ताओं से मन की बात…

भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी में घर वापसी करने पर हल्द्वानी स्थित अपने आवास पहुंचे कांग्रेसी नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का हल्द्वानी से लेकर बाजपुर तक के पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। जिसे देख यशपाल आर्य गदगद नजर आए और उन्होंने अपने समर्थकों, कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों को धन्यवाद अदा किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने कहा कि आने वाली 18 अक्टूबर को प्रभु श्री राम की भूमि रामलीला मैदान हल्द्वानी में लीला होगी और उसी जगह वह अपने मन की बात कार्यकर्ताओं और जनता से करेंगे।

उनका कहना है कि कॉलेज की पढ़ाई के बाद वह कांग्रेस पार्टी से जुड़ गए थे, दो बार प्रदेश अध्यक्ष होने के साथ ही वह सरकार में विधानसभा अध्यक्ष भी रहे और कैबिनेट मंत्री तक का पद उन्होंने संभाला, पिछले 42 सालों में उन्होंने कांग्रेस पार्टी को अपना अमूल्य समय दिया है और कांग्रेस पार्टी ने उनको बहुत सम्मान दिया है, ऐसे में वह आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को दोबारा से सत्ता पर काबिज करने का काम करेंगे। जिसकी शुरुआत 18 अक्टूबर को विजय शंखनाद से होगी। जहां वह अपनी मन की बात जनता और पार्टी के कार्यकर्ताओं से साझा करेंगे।

More in इलेक्शन 2022

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]