Connect with us

कुमाऊँ

बतौर विधायक खुद उठाया था ये मामला, अब सीएम बनने के बाद खुद अपनी मांग को नहीं मान रहे धामी

यह खबर सीएम पुष्कर सिंह धामी के जिले ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर से जहां कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी विशाल मिश्रा को सौंपा। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुलिस कर्मचारियों को रुपए 4600 पे ग्रेड दिलाए जाने की मांग की। उन्होंने सवाल किया कि मुख्यमंत्री अपने द्वारा पूर्व में की गई मांग को अब क्यों नहीं मान रहे हैं। जब वह खटीमा विधायक थेे तो उन्होंने खुद इस मांग को उठाया था लेेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद अब इस मांग को क्यों नहीं मान रहे है।

पार्षद प्रतिनिधि सोनू खान के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी को सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि पुलिस विभाग में वर्ष 2001 व 2002 के जवानों को 16 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर 4600 ग्रेड दिया जा रहा था। एमएसीपीएस 2017 के आधार पर 20 वर्ष की संतोषजनक सेवा पूर्ण होने पर 4600 ग्रेड पे दिये जाने के आदेश पूर्ववर्ती सरकार द्वारा निर्गत किया गया था। इसके बाद वर्ष 2001 में भर्ती पुलिस कर्मियों को वर्ष 2020 माह अक्टूबर में 20 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण होने पर शासन द्वारा उक्त कार्मिकों को 4600 के स्थान पर 2800 ग्रेड पे दिये जाने के आदेश निर्गत किये गये हैं। इस आदेश से पुलिस परिवारों पर आर्थिक कुप्रभाव देखने को मिल रहा है। इससे पहले पुलिस परिवार धरना भी कर चुके है।

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्वयं इस मामले में ज्ञापन दिया गयाय था। सीएम धामी बतौर विधायक स्वयं 16 मई 2021 को तत्कालीन मुख्यमंत्री को 4600 ग्रेड पे दिये जाने हेतु ज्ञापन प्रेषित कर चुके हैं लेकिन अब स्वयं मुख्यमंत्री पद पर होने के बावजूद इस निर्णय को लागू नहीं कर रहे हैं। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सुशील गाबा, लखबीर सिंह लक्खा, हैप्पी रंधावा, प्रितपाल सिंह, करण खालसा, जावेद अख्तर आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in कुमाऊँ

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]