Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: कड़ी सुरक्षा के बीच अधीनस्थ चयन आयोग की परीक्षा में 23 हजार अभ्यर्थी शामिल, एडीएम विवेक राय ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण…

हल्द्वानी: उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग द्वारा राज्य में विभिन्न विभागों में भर्ती को लेकर रविवार को परीक्षा आयोजित की जा रही है। शनिवार को पुलिस द्वारा कुछ नकल माफियाओं की गिरफ्तारी के बाद आज होने जा रही परीक्षाओं को लेकर प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया है।

हल्द्वानी के ठंडी सड़क स्थित गुरु तेग बहादुर इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का एडीएम विवेक राय ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया।

एडीएम विवेक राय ने बताया कि पूरे जनपद में करीब 23 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। हल्द्वानी में 46, कालाढूंगी में 3 और रामनगर में 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर पुलिस द्वारा अभ्यर्थियों की सख्ती से चेकिंग की जा रही है।

परीक्षा केंद्रों के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही जैमर लगाए गए हैं। साथ ही नकल रोकथाम के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]