Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : सीएम पुष्कर धामी के निर्देश के बाद 100 वर्ग गज से नीचे के रजिस्ट्री बैनामों की जांच में पाई गई कई गड़बड़ी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में 100 वर्ग गज से नीचे के रजिस्ट्री बैनामों के प्लॉटो/भू खण्डों की जांच हेतु जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी के अन्तर्गत सोमवार को टीमों का गठन कर हल्द्वानी रामनगर क्षेत्र में सर्वेक्षण/सत्यापन का कार्य किया गया।

संयुक्त सचिव, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के नेतृत्व में टीम द्वारा हल्द्वानी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम देवला तल्ला पंजाया, गौलापार में 100 वर्ग गज से कम क्षेत्रफल के 15 प्लाटों की रजिस्ट्री की जांच की गई जिसमें से 02 प्लाटों की रजिस्ट्री बैनामें की प्रति सम्बन्धित व्यक्तियों के द्वारा उपलब्ध कराई गई, किंतु मानचित्र की स्वीकृति नहीं ली गई। तथा 3 व्यक्तियों द्वारा स्टांप पर भूमि क्रय विक्रय किया जाना संज्ञान में आया। मौके पर 5 प्लॉट खाली पाए गए, जिसका सत्यापन मौके पर मिले संबंधित क्रेताओं से किया गया, जिनके बैनामे की प्रति क्रेताओं के द्वारा मौके पर दिखाई गई, तथा अन्य 5 व्यक्तियों के द्वारा बैनामे की प्रति उपलब्ध नहीं कराई गई।

इसके उपरांत टीम द्वारा ग्राम गौजाजाली उत्तर बरेली रोड हल्द्वानी में 100 वर्ग गज से कम क्षेत्रफल के 15 प्लाटों का का सत्यापन किया गया, जिसमें से सभी व्यक्तियों के द्वारा अपने अपने भूखंडों की रजिस्ट्री/ बैनामे की प्रति मौके पर दिखाई गई तथा 10 व्यक्तियों द्वारा मानचित्र की स्वीकृति प्राप्त नहीं की गई थी, तथा अन्य 2 व्यक्तियों द्वारा मानचित्र स्वीकृति प्राप्त की गई थी। किंतु मौके पर मानचित्र स्वीकृति का उल्लंघन के मार्गाधिकार एवं सैट बैक से निर्माण कार्य किया गया, तथा 3 व्यक्तियों द्वारा अपने भवन का नक्शा स्वीकृत होना बताया गया लेकिन उनके द्वारा मौके पर स्वीकृति मानचित्र की प्रति नहीं दिखाई गई।

तीसरी टीम द्वारा पूछड़ी रामनगर में 21 प्लाटों का सत्यापन किया गया जिनमें से 11 व्यक्तियों द्वारा अपने अपने प्लाटों की रजिस्ट्री/बैनामे की प्रति दिखाई गई एवं 8 व्यक्तियों के द्वारा नहीं दिखाई गई, तथा 2 व्यक्तियों द्वारा स्टांप पर भूमि क्रय किया जाना बताया गया। उक्त किसी भी व्यक्ति द्वारा मानचित्र स्वीकृति प्राप्त नहीं की गई।
चौथी टीम में सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल के नेतृत्व में नैनीताल, भवाली में चलाए गए अभियान में कुल 20 भवनों का निरीक्षण किया गया निरीक्षण में अधिकांश लोगों के पास प्राधिकरण से स्वीकृति मानचित्र नहीं थे। और न ही उनके द्वारा विक्रय पत्र दिखाया गया।
इसके साथ ही भवाली क्षेत्र के अंतर्गत कुल 15 भूखंडों का सर्वे किया गया।
चलाए जा रहे उक्त अभियान के सम्बन्ध में सचिव जिला विकास अधिकारी ने अवगत कराया कि
इस कार्यवाही के उपरांत सम्बंधित के खिलाफ उत्तराखण्ड नगर एवं ग्रामनियोजन व विकास अधिनियम तथा उत्तराखंड भवन उप विधि का उल्लघन पाए जाने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
सत्यापन हेतु गठित की गई टीम में राजस्व एवं अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]