Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: राहुल गांधी के दौरे के बाद अब 8 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का दौरा

हल्द्वानी: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की देहरादून रैली के बाद अब कांग्रेस ने कुमाऊं में भी अपनी राजनीतिक सक्रियता तेज कर दी है। इसी क्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 8 अगस्त को हल्द्वानी पहुंचेंगे, जहां रामलीला मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।खड़गे की प्रस्तावित रैली की तैयारियों को लेकर सोमवार को हल्द्वानी स्थित स्वराज आश्रम में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक सुमित हृदयेश सहित पार्टी के कई विधायक, वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में रैली को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक तैयारियों और जनसंपर्क अभियान की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि 8 अगस्त को होने वाली इस जनसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों पर अपनी बात रखेंगे। साथ ही पेपर लीक, भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति समेत विभिन्न जनसरोकारों के मुद्दों पर कार्यकर्ताओं और आम जनता को संबोधित करेंगे।कांग्रेस का दावा है कि हल्द्वानी की यह रैली कुमाऊं मंडल की सबसे बड़ी राजनीतिक सभाओं में से एक होगी, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम लोगों की भागीदारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]