Connect with us

अलर्ट

हल्द्वानी: बारिश से बिगड़ी दिनचर्या, अलर्ट मोड पर प्रशासन, SDM राहुल शाह ने किया स्थलीय निरीक्षण

हल्द्वानी में सुबह से हो रही लगातार बारिश के चलते शहर की दिनचर्या प्रभावित हुई है। हालांकि, इस बार नगर निगम और प्रशासन द्वारा मानसून को लेकर पहले से की गई तैयारियों के चलते हालात नियंत्रण में हैं। शहर के सभी प्रमुख बरसाती नाले फिलहाल सामान्य रूप से बह रहे हैं और जलभराव की कोई गंभीर स्थिति सामने नहीं आई है।

शहर की स्थिति का जायजा लेने के लिए उपजिलाधिकारी राहुल शाह ने काठगोदाम के नरीमन चौराहा, गौला नदी क्षेत्र, गौलापार स्टेडियम और कलसिया समेत कई संवेदनशील इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में जलभराव जैसी कोई स्थिति नहीं है और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

प्रशासन की टीम सूखी नदी क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए हुए है, जबकि चोरगलिया हाईवे पर स्थित शेर नाला और सूर्या नाला के पास यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है।

एसडीएम राहुल शाह ने राजस्व विभाग के समस्त कर्मचारियों व क्षेत्रीय पटवारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत और सहायता पहुंचाई जा सके।

प्रशासन द्वारा स्थानीय नागरिकों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपदा संबंधी स्थिति की तत्काल सूचना प्रशासन को दें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in अलर्ट

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]