Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : दौड़ते समय युवक को आया हार्ट अटैक! 20 साल के छात्र की मौत…

हल्द्वानी: दौड़ते समय युवक को आया हार्ट अटैक! 20 साल के छात्र की थमी सांसे..नैनीताल- मॉर्निंग वॉक के दौरान रनिंग की प्रैक्टिस कर रहे एक 20 साल के युवक की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। साथी युवक ने आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक भूपेंद्र हल्द्वानी में पाल कॉलेज से एम.सी.ए.का कोर्स कर रहा था।जानकारी के अनुसार नैनीताल के वन विभाग में कार्यरत नंदन सिंह देवली का 20 साल का बेटा भूपेंद्र देवली बुधवार को सुबह अपने दोस्त के साथ रोज की तरह मैरेथोंन (लंबी दौड़) की प्रैक्टिस करने भवाली रोड में निकला था। दोनों सुबह तड़के 5:30 बजे अच्छी तरह से दौड़ते हुए अपनी स्पीड को निखार रहे थे, कि अचानक कैलाखान के पास भूपेंद्र अचानक जमीन पर गिरा गया।इस दौरान मुंह के बल गिरने से भूपेंद्र की ठुड्डी में चोट लग गई और खून बहने लगा। वहीं भूपेंद्र के बेहोश होने पर उसका दोस्त विवेक ने मदद मांग कर भूपेंद्र को तल्लीताल तक रोडवेज बस और फिर मल्लीताल स्थित बी.ड़ी. पाण्डे अस्पताल तक छोटी गाड़ी में लेकर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने छात्र भूपेंद्र को मृत घोषित कर दिया।डॉक्टरों के अनुसार माना जा रहा है कि लंबी दौड़ लगाने वाले भूपेंद्र को सीरियस अटैक आया होगा। जिसे वो झेल नहीं सका और तत्काल ईलाज नहीं मिलने के कारण उसकी मृत्यु हो गई है।इधर, सूचना के बाद वन विभाग के कर्मचारीयों का अस्पताल में जमावड़ा लग गया। घटना के बाद से ही स्थानीय लोग अस्पताल में मृतक के पिता नंदन को ढांढस बधाने के लिए पहुंचे। युवक की मौत से युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।वहीं सूचना मिलने के बाद तल्लीताल पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामे की कार्यवाही शुरू की। भूपेंद्र का एक भाई और एक बहन हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]