Connect with us

उत्तराखण्ड

प्यार का इज़हार करने के बाद युवक हुआ लापता, सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस

युवक द्वारा अपने प्यार का इजहार करने के बाद वह अचानक लापता हो गया, इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद परिजनों द्वारा हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली में गुमशुदगी लिखवाई गई, रानीपुर पुलिस द्वारा युवक की तलाश के लिए मोबाइल सर्विलांस व सीसीटीवी की मदद से तलाश की जा रही है।

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के विष्णुलोक कॉलोनी निवासी एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। लापता होने के कारण बताया जा रहा है कि 22 वर्षीय युवक द्वारा दो दिन पहले एक नाबालिक को प्रपोज किया गया था, नाबालिक के मना करने के बाद युवक निराश हो गया। जिसके बाद वह लापता है, इसकी सूचना जब परिजनों तक पहुंची, परिजनों ने बिना मौका गवाए कोतवाली पहुंचकर युवक की गुमशुदगी दर्ज की, इसके बाद पुलिस द्वारा युवक की तलाश शुरू कर दी गई है।

साथ ही पुलिस द्वारा युवक के परिचित व दोस्तों से लगातार पूछताछ जारी है। प्रभारी निरीक्षक कुंदन राणा ने बताया की युवक की मोबाइल कॉल हिस्ट्री समेत इलाके के सीसीटीवी कैमरे को खंगालने का काम किया जा रहा है, आपको बता दें युवक बीएचईएल में अपरेंटिस कर रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]