Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की हुई दर्दनाक मौत…

हल्द्वानी- बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के गौला बाईपास रोड के पास स्लेटर हाउस के करीब रेलवे ट्रेक पर एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि महिला को मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।

पुलिस के अनुसार आज सुबह गुरुवार को करीब 6:30 से 7:00 बजे के बीच एक अज्ञात महिला ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

वहीं स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई। बताया जा रहा है महिला की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष के करीब है, लेकिन फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

पुलिस ने आशंका जताई है कि मृतका दिल्ली से काठगोदाम की ओर आ रही होगी। रानीखेत एक्सप्रेस की चपेट में आई होगी। फिलहाल पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस महिला की शिनाख्त के प्रयासों भी किए जा रहे हैं। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]