Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : आखिर क्यों एसडीएम राहुल शाह ने देशी मदिरा के विक्रय केंद्र को किया बंद…

हल्द्वानी में आज एसडीएम राहुल शाह ने देशी मदिरा की दुकान को आबकारी विभाग के साथ बंद करवा दिया है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में आज चोरगलिया क्षेत्र में हाल ही में स्थापित देशी मदिरा विक्रय केंद्र को आज तत्काल प्रभाव से बंद कर अनुज्ञापन समाप्त कर दिया गया।

उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह एवं आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र बिष्ट द्वारा मौके पर पहुँचकर दुकान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्टॉक का परीक्षण किया गया एवं शेष स्टॉक को सुरक्षित रूप से हटाकर नियमानुसार स्थानांतरित करने के निर्देश आबकारी विभाग को प्रदान किए गए।

दुकान को मौके पर संचालन पूर्णतः बंद कराया गया। यह कार्रवाई जनभावनाओं के अनुरूप एवं आबकारी नीति के तहत की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]