Connect with us

उत्तराखण्ड

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को भारी पड़ा प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का स्वागत, जानिए हुआ क्या…

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व चुनाव संचालन समिति अध्यक्ष हरीश रावत के स्वागत हेतु भारी संख्या में कांग्रेसी देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे थे। जहां भारी संख्या में भीड़ देख जेब कतरे एक्टिव हो गए।

मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के शपथ लेने से पहले सभी कांग्रेसी प्रदेश अध्यक्ष समेत प्रदेश प्रभारी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के स्वागत के लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ गया था।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में एक अलग उत्साह के साथ जोश देखने को मिला, कार्यकर्ताओं के साथ-साथ भीड़ में शामिल जेब कतरे भी कार्यकर्ताओं की जेब काटकर उत्साह मना रहे थे। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की भीड़ में शामिल जेब कतरों ने कार्यकर्ताओं की जमकर जेब काटी।

लगभग एक दर्जन कार्यकर्ताओं की जेब कटने का मामला सामने आया, कार्यकर्ताओं द्वारा जेब काटने को लेकर पुलिस में कोई भी लिखित शिकायत नहीं दी गई। जेब कतरों से पीड़ित मनीष ने बताया कि वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल वह पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के स्वागत के लिए पहुंचे।

सभी कार्यकर्ताओं की भीड़ में जेब कतरों ने उनकी जेब पर हाथ साफ कर दिया, उन्होंने बताया कि उनकी जेब में लगभग बीस हजार की नकदी थी, उन्होंने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि वहां जेब कटने वालों में से वह अकेले नहीं हैं, उनके साथ-साथ कई लोगों की जेब पर जेब कतरों ने हाथ साफ किया है। अधिकतर इस तरह के कार्यक्रमों में जेब कतरे, लोगों की जेब पर हाथ साफ करने के लिए तैयार रहते हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]