Connect with us

कुमाऊँ

दिल्ली से घूमने आये थे पर्यटक, रूसी बाईपास में खाई में समाई कार

आज उत्तराखंड के दुखद दिन है। एक और धारचूला में बादल फटने से अभी तक चार शव मिल चुके है। वहीं लंबे समय से सडक़ हादसों का सिलसिला जारी है। लगातार हो रहे हादसों में लोग अपनी जान गंवा रहे है अब नैनीताल के पास रूसी बाईपास क्षेत्र में हल्द्वानी की ओर जा रही पर्यटकों की एक कार करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार बीच में ही पेड़ से टकराकर रुक गई। हादसे में चार लोग घायल हो गये। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची ने रेस्क्यू कर घायलों को खाई से निकालने में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि रविवार को नैनीताल घूमने आए दिल्ली के पालम कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार, योगेश बघेल, सत्या और कन्हैया लाल के साथ आये थे। आज वह चारों अपने सेंट्रो वाहन संख्या डीएल8सीएन 9299 से वापस लौट रहे थे। अचानक रूसी बाईपास के समीप गति अधिक होने के कारण मोड़ में वाहन अनियंत्रित हो गया। जिसके बाद कार पैराफिट तोड़ते हुए खाई में गिर गई। हादसे के दौरान कार सवार दो युवक बीच में ही कूद गए, जबकि दो युवक वाहन समेत खाई की ओर गिरने लगे।

इस दौरान कार पेड़ से टकराकर वाहन रुक गया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद तल्लीताल पुलिस, एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे। जहां तीन युवकों को खाई से निकाल लिया गया है। वहीं चौथे युवक को खाई से निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in कुमाऊँ

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]