Connect with us

कुमाऊँ

मौत से पहले बनाया वीडियो, फिर की आत्महत्या

कर्ज से परेशान होकर कुछ लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए एक वीडियो भी बनाया है। इसके बाद बंद पड़ी फैक्ट्री के मालिक ने खुदकुशी कर ली। उसका शव फैक्ट्री में एंगल से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार काशीपुर के मदर कालोनी महेशपुरा निवासी शकील अहमद ने चार साल पहले कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्राम सीतारामपुर में पशु आहार फैक्ट्री लगाई थी, जिसमें चार पार्टनर थे। शुरू में फैक्ट्री ठीक-ठाक चली, लेकिन उसके बाद पार्टनरों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। जिसके चलते करीब डेढ़ साल पहले फैक्ट्री बंद करनी पड़ी। इस दौरान शकील पर कई लोगों का कर्ज हो गया। कर्ज वसूली के तगादों से शकील मानसिक रूप से परेशान था।

रविवार सुबह रामपुर के ग्राम पीपली से उसकी विवाहित पुत्री यासमीन मायके पहुंची। उसने बताया कि शनिवार की रात पापा की कॉल आई थी, वो परेशान लग रहे थे। उससे अपनी मां का ख्याल रखने के लिए कह रहे थे। जिसके बाद परिवार के लोग शकील को खोजते हुए सीतारामपुर स्थित फैक्ट्री पहुंचे तो वहां एंगल से शकील लटका मिला। सूचना पर कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी ओम प्रकाश ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया।

कुंडेश्वरी पुलिस ने फैक्ट्री परिसर से शव के पास से मृतक का मोबाइल बरामद किया है। आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो बनाई है, जिसमें उसने कुछ लोगों पर कर्ज के लिए उत्पीडऩ करने का आरोप लगाते हुए उन्हें अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने वीडियो कब्जे में ले लिया है। मृतक के रिश्तेदार बाजपुर निवासी शाहरुख ने बताया कि कर्जदारों के उत्पीडऩ से तंग आकर शकील ने आत्महत्या की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in कुमाऊँ

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]