Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड- चाऊमीन खाने को लेकर हुआ विवाद, चले जमकर लाठी-डंडे, 6 लोग हुए घायल।

चाऊमीन खाने को लेकर कभी खूनी संघर्ष हो सकता है, ऐसा आपने शायद कभी ना सुना होगा। लेकिन ऐसा वाकया उत्तराखंड के अंदर देखने को मिला है, जब रुड़की के झबरेड़ा स्थित बाल्लूपुर गांव में 13 वर्षीय एक युवक ठेले पर चाऊमीन बेच रहा था, कि वही एक युवक से उसका चाऊमीन खाने के दौरान विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के 6 लोग घायल हो गए, आनन फानन में सभी घायलों को रुड़की अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जहां डॉक्टरों ने दो की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर को रेफर किया है। हम आपको बता दें कि झबरेड़ा थाना क्षेत्र के बाल्लूपुर गांव के रहने वाले दलवीर के पुत्र मोहित चाऊमीन और मोमो बेचने का काम करता है। अचानक शाम के समय गांव का रहने वाला युवक प्रवीण अपने कुछ दोस्तों के साथ चाऊमीन खाने आता है, जहां मोहित ने चाऊमीन खत्म होने की बात कही, मोहित की इस बात से प्रवीण और उसके दोस्त काफी नाराज हो गए।

उसके साथ गाली-गलौज करने लगे और हाथापाई पर उतर आए। मोहित के दादा, चाचा-चाची, ताई और उनका बेटा जिनके ऊपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। थोड़ी देर में विवाद इतना बढ़ गया कि प्रवीण पक्ष के एक दर्जन लोगों ने मोहित की परिजनों पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया, इस हमले में 6 लोग घायल हुए हैं। जिसमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है, उनको हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। वहीं पुलिस ने इस पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर दिया है और जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]