Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में किया गया जिलाधिकारी का घेराव

विगत दिनों पौड़ी में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ एसडीएम द्वारा की गई बदसलूकी के मामले में काँग्रेस एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में पौड़ी कलक्ट्रेट का घेराव किया। जिसमें पूर्व विधायक केदारनाथ मनोज रावत, पूर्व सांसद प्रत्याशी मनीष खण्डूरी, पूर्व विधायक प्रत्याशी पौड़ी नवल किशोर, जिलाध्यक्ष काँग्रेस विनोद नेगी, वरिष्ठ नेत्री सरिता नेगी आदि के साथ काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी पौड़ी कार्यालय का घेराव किया।

जिलाधिकारी पौड़ी डॉ विजय कुमार जोगदंडे को ज्ञापन सौंपकर युवा काँग्रेस नेता पर हुए मुकदमे को वापस लेने के साथ ही उपजिलाधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की माँग की। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा प्रशासन तंत्र कितना निरंकुश है इसका उदाहरण पौड़ी का प्रकरण है। इस सरकार के अमानवीय चेहरे और हावी नौकरशाही को दर्शाने के लिए काफी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]