Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- रिहायशी कॉलोनी में घुसा हाथी का झुंड, लोग हुए घरों में कैद, इलाके में दहशत का माहौल, आप भी देखिए वीडियो

हाथियों का झुंड जब रिहायशी कॉलोनियों में घूमता मिले तो आप भी सोचने को मजबूर हो जाएंगे, मामला हरिद्वार के जगजीतपुर क्षेत्र का है, जहां संता एनक्लेव कॉलोनी में 3 जंगली हाथियों का झुंड घुस आने से हड़कंप मच गया। हाथियों को देखकर लोग अपने घरों में कैद हो गए।

सूचना मिलते ही वन प्रभाग की टीम मौके पर पहुंची और तीनों हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ दिया। वही अब सोशल मीडिया पर हाथियों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। संता एनक्लेव के स्थानीय लोगों ने बताया कि संता एनक्लेव जगजीतपुर कनखल हरिद्वार निकट शिवडेल स्कूल नहर वाली रोड पर आए दिन हाथियों का झुंड कॉलोनी से गुजरता है, जिससे संता एनक्लेव और आसपास के लोगों में भय का माहौल है। बावजूद इसके राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन चैन की नींद सोया हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]