Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- (बड़ी खबर) बारात की बस नदी में गिरी, 6 शव बरामद, सर्च और रेस्क्यू में जुटी एसडीआरएफ, सीएम ने कल के सभी कार्यक्रम किए स्थगित

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से दु:खद हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां बारातियों से भरी हुई बस नयार नदी में जा गिरी, बस में 40 से 50 बारातियों के सवार होने का अनुमान है। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री खुद आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे हैं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कल के सभी कार्यक्रम भी स्थगित कर दिए हैं।

सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम से मुख्यमंत्री बस हादसे की पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। शुरुआती दौर में मिल रही जानकारी के मुताबिक लालढ़ाग से कांडा जा रही बारातियों से भरी हुई बस बीरोंखाल के सीमड़ी बैंड के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बस में 40 बारातियों के सवार होने की सूचना। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रशासन एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन किया शुरू। बताया जा रहा है अब तक 6 बारातियों के शव खाई से बाहर निकाले है। बाकी लोगों को तलाशने का कार्य जारी है। सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीम अंधेरा होने के चलते रेस्क्यू में दिक्कतें आ रही है, ऑपरेशन जारी है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]