Connect with us

उत्तराखण्ड

190 कछुए के साथ पकड़े गए दो तस्कर, जानिए कहा देनी थी डिलीवरी।

एसओजी टीम व पुलभट्टा पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड बॉर्डर पर वन चौकी के पास से एक स्विफ्ट कार से 190 कछुओं के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कछुओं को उत्तर प्रदेश के मैनपुरी इटावा से उत्तराखण्ड लाया जा रहा था। उन्हें ऊधम सिंह नगर जिले में दिनेशपुर, रुद्रपुर आदि शहरों में बेचा जाता है।

तस्करों के मुताबिक कछुओं को इस्तेमाल मांस सेवन, दवाईओं आदि के प्रयोग में किया जाता है। आपको बता दें कि पिछले दिनों भी रुद्रपुर में बड़ी मात्रा में कछुए बरामद किए गए थे। एसएसपी दलीप सिंह कुँवर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन कछुओं की कीमत करीब ₹2 करोड़ रुपये है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]