Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: लामाचौड़ में बाघ का हमला, 65 वर्षीय महिला की मौत, इलाके में दहशत

हल्द्वानी के लामाचौड़ स्थित पीपल पोखरा क्षेत्र में सुबह बाघ के हमले से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जंगल में घास लेने गई महिलाओं के समूह पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया, जिसमें 65 वर्षीय गंगा देवी पत्नी प्रेम गोस्वामी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, साथ गई दो अन्य महिलाएं किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहीं। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बाघ की तलाश शुरू कर दी। क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है, जबकि ग्रामीणों को फिलहाल जंगल की ओर न जाने की सख्त सलाह दी गई है। इस हादसे से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं घटना ने एक बार फिर मानव-वन्यजीव संघर्ष की गंभीर समस्या को उजागर कर दिया है। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए जंगल जाने वाले ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]