Connect with us

उत्तराखण्ड

फ्री की मछली न खिलाना युवक को पड़ा भारी, बदमाशों ने युवक की ले ली जान, परिजनों ने कही यह बात।

नैनीताल के धारी तहसील में आने वाले भिड़ापानी के नरतोला में मामूली से विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया की क्षेत्र के कुछ बदमाश युवकों ने मछली की दुकान चलाने वाले एक युवक की जमकर पिटाई कर दी, जिसको आनन-फानन में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, बाद में उसे हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया दिया, लेकिन आज युवक ने दम तोड़ दिया है।

अब परिजन आरोपी युवकों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं, मारपीट का पूरा मामला 2 नवंबर का है, जब भिड़ापानी के नरतोला क्षेत्र का रहने वाले युवक भगवान पडियार पर फ्री में मछली देने का स्थानीय युवकों ने दबाब बनाने लगे और उसके साथ जमकर मारपीट कर दी, गंभीर रूप से घायल होने के बाद युवक भगवान पडियार को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया और मारपीट करने वाले युवक के खिलाफ धारी तहसील में तहरीर दी गई है।

लेकिन अभी तक उन युवकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, ऐसे में मृतक युवक के परिजनों ने आरोपियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तारी के साथ ही उचित कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]