Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी -फंदे पर लटककर युवक ने दे डाली जान, जांच में जुटी पुलिस।

हल्द्वानी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, वहीं युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जीतपुर नेगी क्षेत्र में 36 वर्षीय दिनेश कश्यप ने अज्ञात कारणों से अपने घर के पंखे पर झूल कर फांसी लगा ली और अपनी जीवन लीला को समाप्त कर दी है।

वही परिवार के सभी लोग पड़ोस में चल रहे जागरण में गए थे जहां उनको सूचना मिली और आनन-फानन में दिनेश को सुशीला तिवारी अस्पताल ले गया, जहां उनको डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया वही टीपी नगर चौकी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार युवक दिनेश शाम के समय नशे में था, जिसने अज्ञात कारणों से घर में पंखे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, वह ठेकेदारी का काम करता था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]