Connect with us

उत्तराखण्ड

दूध लेने गयी महिला को बदमाश ने मारी गोली, क्षेत्र में फैली दहशत….

उधमसिंहनगर जिले में अपराधियों हौसले बुलंद हैं और वह बेख़ौफ़ होकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं, ताजा मामला है काशीपुर स्थित आईटीआई थाने क्षेत्र के महुआखेड़ा गंज का जहाँ के रहने वाले धर्मवीर सिंह की तलाकशुदा पुत्री कामिनी आज दुकान पर दूध लेने जा रही इस दौरान अज्ञात बदमाशों ने कामिनी को पीछे से गले में गोली मार दी जिससे वह मौके पर खून पर लतपत होकर जमीन पर गिर गई ,

इस दौरान हमलावर वहां से फरार हो गया आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस और परिवार वाले महिला को काशीपुर के एक निजी हॉस्पिटल में लेकर गए जहां महिला की हालत काफी गंभीर होने पर डॉक्टरों ने महिला को सुशीला तिवारी अस्पताल के लिये रेफर कर दिया जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है और पुलिस जांच में जुटी हुई है सुबह आईटीआई थाने महुआखेड़ा गंज निवासी धर्मवीर सिंह की 28 वर्षीय पुत्री कामिनी दूध लेने जा रही थी इसी दौरान रास्ते में ही एक अज्ञात बदमाश ने कामिनी की कनपटी पर गोली मार दी। महिला कामिनी की शादी 3 साल पहले उत्तर प्रदेश के खुर्जा निवासी रवि कुमार नाम के एक युवक से हुआ था और किन्ही कारणों से महिला का तलाक भी हो गया, पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का प्रतीत हो रहा है पूरे मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]