Connect with us

कुमाऊँ

पेट दर्द की शिकायत पर महिला पहुंची अस्पताल तो स्वास्थ कर्मी ने कर दी छेड़छाड़

उत्तराखंड में छेड़छाड़ के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। विगत सालों से महिलाओं के उत्पीडऩ के मामले सबसे ज्यादा आ रहे है। अब एक अस्पताल में गई महिला से स्वास्थ्य कर्मी ने ही छेड़छाड़ कर दी। जिसके पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला चंपावत जिले के टनकपुर संयुक्त चिकित्सालय से जुड़ा है। जहां एक महिला ने स्वास्थ्य कर्मी पर जांच के दौरान छेड़छाड़ करने व मार्ग में धमकाने का आरोप लगाया है। जिसके बाद महिला ने उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सीएमओ और टनकपुर चिकित्सा अधीक्षक को शिकायती पत्र भेजा है।

महिला का आरोप है कि वह बुधवार को पेट दर्द की शिकायत पर अपने पति व मां के साथ संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर गई। जहां उन्होंने डॉक्टर को दिखाया। उसे अन्य टेस्ट के लिए कमरा नंबर 13 और 16 में जाने को कहा। महिला अपने पति और माता के साथ कमरे में गई। वहां एक स्वास्थ्य कर्मी मौजूद था जिसने पति और मां को कमरे से बाहर जाने को कहा। अब वह कमरे में अकेली रह गई।

महिला का आरोप है कि स्वास्थ्य कर्मी ने कमरे में अंदर से कुंडी लगा दी और इसके बाद अश्लीलता करने लगा। उसकी गलत हरकत देख वह चिल्लाने लगी और दरवाजे की ओर भागी लेकिन तभी स्वास्थ्य कर्मी ने उसे धक्का दे दिया। बड़ी मुश्किल से वह बाहर निकली। बाहर निकलते ही वहां भीड़ एकत्र हो गई। इसके बाद वह पति और मां के साथ बनबसा आने के लिए बस स्टैंड आ गई। तभी आरोपी स्वास्थ्य कर्मी उसके पीछे कमलपथ तक पहुंचा और वहां उसने उसे धमकी दी।

महिला ने स्वास्थ्य कर्मी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने पर सीओ अविनाश वर्मा ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी स्वास्थ्य कर्मी पूर्व में भी विवादित रह चुका है।

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]