Connect with us

उत्तराखण्ड

सत्ता हथियाने के लिए राजनीतिक प्रलोभन दे रहे हैं भाजपा और आप – दीपक

विधानसभा चुनाव 2022 के चुनाव को लेकर तैयारी में जुटे कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने आज हल्द्वानी में आम आदमी पार्टी और भाजपा पर कड़ा तंज कसते हुए कहा कि दोनों पार्टियां सत्ता हथियाने के लिए तरह-तरह के प्रलोभन देकर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हल्द्वानी दौरे को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि जिनसे दिल्ली नहीं संभल रहा अब वह उत्तराखंड की जनता को गुमराह करने के लिए आ रहे हैं। उन्होंने केजरीवाल के मुफ्त बिजली देने, एक लाख युवाओं को नौकरी देने तथा नौकरी मिलने तक 5000 प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देने संबंधी बातों को महज चुनावी वादा बताया।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल के विकास का नमूना दिल्ली की जनता देख चुकी है। साथ ही हमने नैनीताल में नावें चलते देखी हैं, लेकिन दिल्ली की जनता अपने यहां सड़कों पर नाव चलते देख रही है। भाजपा पर तंज कसते हुए बल्यूटिया ने कहा कि कि सरकार में साढे 4 साल तक सिर्फ 3-3 मुख्यमंत्री बदले हैं।

उन्होंने कहा कि अब वर्तमान मुख्यमंत्री अनुभवहीनता का परिचय देते हुए कोरी घोषणाएं करने में जुटे हुए हैं। राज्य की जनता अब भाजपा और आप जैसी किसी भी पार्टी के प्रलोभन में आने वाली नहीं है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का मन बना चुकी है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]