Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- नहर में अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कम्प, जांच में जुटी पुलिस।

नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, नैनीताल रोड विशाल मेगा मार्ट के पास बहने वाली बरसाती नहर में व्यक्ति का शव मिलने की सूचना के बाद काठगोदाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची जहां कुछ लोगों की मदद से शव को नहर से निकाला गया।

वहीं शव पूरी तरीके से सड़ गया है, जिसकी पहचान करनी पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है, काठगोदाम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर दिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र में पता लगाया जा रहा है, किसी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई।

हल्द्वानी की बरसाती नहर में अक्सर शवों का मिलना सामान्य से बात हो गई है, कभी कोई शराब पीकर नहर में गिर जाता है, तो कभी कोई घरेलू परेशानी के चलते नहर में कूदकर आत्महत्या कर लेते है। फिलहाल शव की पहचान करने में पुलिस जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]