Connect with us

उत्तराखण्ड

आशीर्वाद से पहले जनता का काम करें मंत्री : दीपक

कांग्रेस ने केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट के स्वागत को लेकर जन आशीर्वाद यात्रा को महज नौटंकी करार दिया है। इस संबंध में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया का कहना है कि केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट को स्थानीय सांसद होने के नाते पहले जनता को जवाब देना चाहिए कि उन्होंने आज तक क्या क्या काम किए। उनका कहना है कि प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है।

विभिन्न विभागों के सरकारी कर्मचारी हों या फिर आशा कार्यकत्री, आंगनवाड़ी, उपनल कर्मचारी समेत सभी विभागों में तैनात संविदा कर्मचारी परेशान हैं। इसके अलावा हल्द्वानी के विकास कार्यों की बात करें तो आज तक आईएसबीटी नहीं बन पाई। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का अभी तक भुगतान नहीं होने से वह चालू नहीं हो सका है। एसटीएच में पीएम केयर्स फंड से चाइनीस वेंटिलेटर भेज दिए गए।

किसानों की समस्याएं जस की तस हैं। इसलिए केंद्रीय राज्य मंत्री भट्ट को जनता से आशीर्वाद मांगने से पहले जनता को जवाब देना चाहिए कि आखिर उन्होंने ऐसा क्या किया जिससे उनको आशीर्वाद मिल सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]