Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- संजीवनी अस्पताल के मालिक स्व. डॉ. महेश की बेटी ने किया फार्मेसी चलाने वाले पर मुकदमा, रही यह वजह…

Haldwani news संजीवनी हॉस्पिटल के मालिक स्व. डॉ.महेश की बेटी ने हॉस्पिटल में संजीवनी फार्मेसी चलाने वाले रामनरेश सिंह पर धोखाधड़ा का आरोप लगाते हुए कोतवाली में केस दर्ज कराया है। डॉ.महेश की बेटी मालवीका महेश ने पुलिस को बताया कि पनियाली कठघरिया निवासी राम नरेश सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह उनके किरायेदार है, लेकिन डॉ.महेश ने किराएदारी का कोई रजिस्टर्ड एग्रीमेन्ट नही था।

पिता की मृत्यु के बाद किरायेदारी जानकारी मांगी, तभी पता लगा कि राम नरेश ने उनके खिलाफ बलपूर्वक बेदखली रोकने का केस कर रखा है और किराये के अनुबन्ध का प्रपत्र लगा रखा है। आरोप है कि अनुबंध प्रपत्र पर उनके पिता के फर्जी हस्ताक्षर किए गए। गवाहों का नाम पता तक उस दस्तावेज में दर्ज नही है, नोटरी पब्लिक करा रखी है।

प्रपत्र निबन्धक स्टाम्प के कार्यालय से पंजीकृत नही है।किरायानामा नोटरी होते समय स्व. डॉ. महेश के आधार कार्ड का कोई उल्लेख नहीं किया गया। कोतवाली पुलिस ने मालवीका की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]