Connect with us

उत्तराखण्ड

बिजली हुई गुल, फिर लड़ाई हुई फुल… पुलिस आने के बाद लगा झटका।

दो पक्षों में लड़ाई तब हो गई, जब घर में बिजली विभाग द्वारा बिजली काट दी गई। एक दूसरे पर बिजली कटवाने को इल्जाम लगाए जा रहें थे। दोनों पक्ष एक दूसरे के पड़ोसी हैं। लड़ाई इतनी बढ़ गई कि पथराव हो गया जिसमें दो महिला समेत चार लोग घायल हो गए हैं, जिसका उपचार चल रहा है।

बिजली काटी गई विभाग द्वारा और लड़ गए आपस में पड़ोसी… मामला रुद्रपुर के पहाड़गंज का है, जहां जुम्मन और मेहंदी के परिवार अगल-बगल रहते हैं। मंगलवार हो बिजली विभाग द्वारा एक परिवार के घर की बिजली काट दी गई।

जिसके बाद उसके द्वारा दूसरे पक्ष पर बिजली कटवाने का आरोप लगाया गया। फिर दोनों परिवारों में कहासुनी होने लगी, कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों गुटों में पथराव होने लगा। आरोप है कि दोनों गुटों से एक दूसरे पर फायरिंग भी की गई।

पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस को घटनास्थल से कोई भी कारतूस बरामद नहीं हुआ, पथराव में घायल दो महिला सहित चार लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]