Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- कुत्ते को उठाकर ले गया गुलदार, इलाके में दहशत का माहौल… देखिए वीडियो…

Haldwani news हल्द्वानी के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों गुलदार का भय बना हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों का जंगल से सटे होने के कारण गुलदार अक्सर आसपास की कॉलोनियों में देखे जाते हैं। ताजा मामला कठघरिया के मंगला बिहार का है, जहां पर रहने वाले भगत सिंह टोलिया के घर के अंदर से एक कुत्ते को गुलदार उठाकर ले गया, जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

आप साफ तौर से देख सकते हैं किस तरह से गुलदार एक काले कुत्ते को पकड़कर ले जा रहा है। आसपास के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है, वही इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने वन विभाग को दी जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, उन्होंने आसपास जंगल के अंदर कांबिंग की, लेकिन उनको गुलदार की कोई भी मूवमेंट नहीं दिखाई पड़ी, लेकिन आप सीसीटीवी में देखकर यह अंदाजा लगा सकते हैं कि गुलदार कितना भयानक है।

जोकि कुत्ते को बड़े ही आसानी से अपने मुंह में दबोच कर आगे बढ़ रहा है, इससे पहले भी ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदार लगातार घरों के आसपास घूमता हुआ नजर आता है, स्थानीय लोगों ने वन विभाग और स्थानीय प्रशासन से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]