Connect with us

उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा- सल्ट पहुंचे नेता पूर्व सीएम हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की कही बात

अल्मोड़ा जनपद के सल्ट स्थित पनुवाधौखान में प्रेम विवाह के बाद एक दलित युवक की हत्या कर दी गई थी, क्योंकि दलित युवक ने स्वर्ण जाति की युवती से प्रेम विवाह किया था। जिसके बाद दलित युवक के ससुराल पक्ष ने युवक का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी। जिसकी पूरे राज्य में कड़े शब्दों में निंदा की गई, पूरी घटना से पुलिस और प्रशासन के साथ ही राज्य भर में हड़कंप मच गया था। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे खुद पीड़ित परिवार से मिलकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की बात भी कह चुके हैं, और पीड़ित परिवार को मुआवजा भी दिया जा चुका है,

इस पूरे मामले में पुलिस ने अभी तक 4 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है, लेकिन यह मामला यहां शांत होता नही दिख रहा है, ऐसे में आज नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और पूर्व सीएम हरीश रावत एक साथ पनुवाधौखान पहुंच कर मृतक युवक जगदीश के परिजनों से मुलाकात की, इस दौरान पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए मृतक आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की, और पीड़ित परिवार को पूरा भरोसा दिलाया है कि इस जघन्य हत्याकांड में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वह खुद सरकार से इस संबंध में बात भी करेंगे और परिजनों को हरसंभव मदद दिलाने का भी काम किया जाएगा। वहीं पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि इस घटना से पूरा उत्तराखंड सदमे में है, उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]