Connect with us

उत्तराखण्ड

धर्मनगरी हरिद्वार में पकड़ा गया हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट, पुलिस की गिरफ्त में 7 लोग

धर्म नगरी हरिद्वार क्षेत्र में पुलिस ने सेक्स रैकेट के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार यह गिरोह एक लंबे समय से इस एरिया में देह व्यापार का धंधा चल रहा था जिस जानकारी मिलने के बाद आज जनपद हरिद्वार की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा कारवाई की गई और 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

मामला शहर के बीच बसी संभ्रांत मानी जाने वाली कॉलोनी का है, जहां गोविंदपुरी स्थित डिवाइन होटल में देह व्यापार के धंधे को चलाया जा रहा था। पुलिस ने 4 लड़कियों सहित 3 लड़कों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में ज्वालापुर पुलिस, एंटी ह्यूमन ट्रैफिक सेल एवं स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एस०ओ०जी०) द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। जानकारी मिली है कि गिरोह सोशल मीडिया के माध्यम से भी ग्राहकों को बुलाने का काम करता था।

व्हाट्सएप के माध्यम से लड़कियों के फोटो भेजने के साथ-साथ बुकिंग भी की जाती थी और यूपीआई के माध्यम से पैसे भी अकाउंट में ट्रांसफर किए जाते थे। इस पूरे धंधे को मसाज पार्लर के नाम से भी संचालित किया जा रहा था, जबकि गिरोह के सरगना के तार दिल्ली से जुड़े हुए हैं। गिरोह की सरगना उमा उर्फ पूजा को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]