Connect with us

उत्तराखण्ड

घर से फरार प्रेमी जोड़े ने की कोर्ट मैरिज, गाँव में बना तनाव, यह है वजह…

प्रेमी जोड़े के फरार होने से गाँव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। मामला हरिद्वार के लक्सर का है, लक्सर के एक गांव में पिछले दो हफ्तों से फरार एक प्रेमी जोड़ी का अब तक पता नहीं चल पाया है।

हालांकि युवती द्वारा पुलिस को 2 वर्ष पहले ही युवक से कोर्ट मैरिज करने की जानकारी दी गई थी, युवक व युवती दोनों ही एक गोत्र के होने के चलते उनके गांव में भारी तनाव का माहौल है। गांव में एक ही जाति के युवक और युवती मैं प्रेम प्रसंग चल रहा था।

लगभग दो हफ्ते पहले दोनों घर से अचानक लापता हो गए, युवती के परिजनों ने कोतवाली लक्सर में युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।

इसी दौरान लापता युवती ने डाक से पुलिस को पत्र भेजकर जानकारी दी कि वह कई साल पहले वाली हो गई थी और वह स्वेच्छा से कोई भी कदम उठा सकती है।

युवक और युवती ने शादी को लेकर कायदे कानून के तहत रजिस्ट्रार कोर्ट में नियमानुसार पंजीकरण भी कराया था। अब वह स्वेच्छा से पति के साथ रह रही है। यह जानकारी पुलिस को मिलते ही युवक और युवती के परिजनों को बुलाया गया और इसकी जानकारी देकर मामले को आपस में निपटा दिया।

वहीं कोतवाल प्रदीप चौहान का कहना है कि युवक युवती कानूनी तौर से पति-पत्नी हैं और फिलहाल क्षेत्र से बाहर किसी सुरक्षित जगह पर रह रहे हैं, ऐसे में युवक के खिलाफ कोई अभियोग नहीं बनता है।

गांव में तनाव की बात उनकी जानकारी में है, इसे देखते हुए दोनों पक्षों के काफी लोग को पाबंद कार मुचलका किया जा चुका है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]