Connect with us

उत्तराखण्ड

कांग्रेस का सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, जानिए सड़क पर ऐसा क्या किया…

कांग्रेस अब भाजपा सरकार के खिलाफ मुखर होकर सड़क पर उतर गई है। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ रहे दामों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने हल्द्वानी में आज रेड़ी के ऊपर स्कूटी रखकर फिर स्कूटी पर ग्लूकोज चढ़ा कर प्रदर्शन किया।

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस के बढ़े हुए दामों को केंद्र सरकार वापस लेने की मांग की गई, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने तिकोनिया चौराहे के पास यह प्रदर्शन किया गया। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इस दौरान कांग्रेस के जिला महामंत्री हेमंत साहू का कहना है कि पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के लगातार बढ़ रहे दामो से आम आदमी का बजट बिगड़ रहा है।

पेट्रोल-डीजल सौ रुपये के पार है, तबाही घरेलू गैस से महिलाओं की रसोई का बजट बिगड़ गया है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी बढ़े हुए दामों को वापस लेने के लिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है और स्कूटी को ग्लूकोज चढ़ा रही है, ताकि पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बढ़े दाम वापस हो सके….

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]