Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – आचार संहिता को लेकर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान,सीओ नितिन लोहनी के नेतृत्व में चल रहा चेकिंग अभियान…

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता को पूरे जनपद प्रभावी रूप से लागू है ऐसे में पुलिस की टीम के द्वारा लगातार बॉर्डर एरिया के साथ ही शहर के कई चौराहों और तिराहों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है,बाहर से आने और जाने वाली हर गाड़ियों को बारीकी से चेक किया जा रहा है, हल्द्वानी सीओ नितिन लोहनी के नेतृत्व में पुलिस के द्वारा विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, ऐसे में उनके द्वारा देर शाम देवलचौड़ क्षेत्र में चेकिंग की गई, बाहर से आने जाने वाली हर गाड़ियों की वह खुद चेकिंग कर रहे थे इस दौरान ट्रांसपोर्ट नगर चौकी इंचार्ज दीपक बिष्ट और उनकी टीम के अन्य स्टाफ भी मौजूद रहे सीओ नितिन लोहानी ने बताया लोकसभा चुनाव की आचार संहिता है ऐसे में निर्वाचन आयोग और एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर लगातार जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है वही होली का पर्व भी है ऐसे में कई प्रकार की तस्करी भी होती है जिन्हें रोकने के लिए यह चेकिंग बहुत जरूरी है जो लगातार जारी रहेगी, पूर्व में पुलिस के द्वारा चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग जगह से एक 1 लाख 72 हजार की रकम अभी तक बरामद की गई है।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]