Connect with us

उत्तराखण्ड

यहाँ शूटिंग के लिए मुंबई से पहुंचे बाल कलाकार, स्थानीय कलाकारों को भी मिला मौका…

पहाड़ों में फिल्मों की शूटिंग होना आम बात है लेकिन अगर पहाड़ियां खुर्पाताल और नैनीताल जैसी हो तो फिर बात ही कुछ और हो जाती है। दरअसल मुंबई से इन दिनों तिकड़म की शूटिंग के लिए खुर्पाताल की वादियों में बाल कलाकार आए हुए हैं।

बता दें कि इन बाल कलाकारों कौशल साह जगाती और रोहित वर्मा की टीम की ओर से यहाँ मुंबई से लाया गया है वहीं टीम के द्वारा स्थानीय कलाकारों को भी अभिनय का मौका दिया जा रहा है।

वहीं आप को बता दें कि फ़िल्म में बालिका वधु में नन्हे गोपाल का रोल अदा कर रहे अरिष्ट के साथ ही द कपिल शर्मा शो और इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज सीजन 2 के दिव्यांश के अलावा कई कलाकार इन दिनों नैनीताल खुर्पाताल की वादियों में फ़िल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे हुए हैं। फिल्म में काम कर रहे कलाकारों ने लोगों से फ़िल्म को देखकर उन्हें सपोर्ट करने की अपील की है। इसके अलावा टीम के मेंबर्स ने स्थानीय बच्चों को भी फिल्म के जरिए बॉलीवुड फिल्मों में काम करने का मौका देने काम करने की बात कही है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]