Connect with us

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे ‘हरदा’, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बने ‘गणेश’, ‘प्रीतम’ नेता प्रतिपक्ष।

उत्तराखंड कांग्रेस में लंबे समय से प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के चयन पर चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। उत्तराखंड कांग्रेस को पूर्व विधायक गणेश गोदियाल के रूप में युवा प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है।

वही अनुभवी जौनसारी नेता प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है, केंद्रीय आलाकमान ने इस पर अपनी मुहर लगा दी है। नेता प्रतिपक्ष इन्दिरा ह्रदयेश के निधन के बाद से उत्तराखंड कांग्रेस में बदलाव के संकेत तेजी से बढ़ने लगे थे।

कांग्रेस हाईकमान में प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के चयन को लेकर विधायको और बड़े नेताओं से रायशुमारी हो रही थी, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह अपने पद को छोड़ना नही चाहते थे।

लेकिन अब सभी नेताओं में सहमति बन गई है और केंद्रीय आलाकमान ने युवा और अनुभवी नेताओं को जोड़ते हुए प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के नाम पर ऐलान कर दिया है। फिलहाल गढ़वाल मंडल से ही नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष बनाए जा रहे है।

सूत्रों के हवाले से ऐसा माना जा रहा है कि कुमाऊं मंडल से आने वाले उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत को 2022 विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर दिया गया है। जुलाई मध्य में उनसे पंजाब प्रभारी के पद से मुक्त किया जा सकता है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]