Connect with us

उत्तराखण्ड

गुलमोहर गर्ल तनुजा की लिखी किताब मेरे हिस्से का हिमालय का SDM मनीष ने किया विमोचन…

यात्रा का अनुभव एकल से सामूहिकता की प्रक्रिया है। कोई मनुष्य कभी अकेले यात्रा नहीं करता है। उसकी यात्रा में बहुत कुछ दृश्य-अदृश्य साथ होता है। तनुजा जोशी ‘गुलमोहर गर्ल’ की हिमांतर पब्लिकेशन के अन्तर्गत सद्य प्रकाशित पुस्तक “मेरे हिस्से का हिमालय” इस बात की तस्दीक करती है। देहरादून से भराडसर यात्रा के अनुभवों पर केंद्रित यह किताब उस पूरे इलाके की संस्कृति, सभ्यता और आर्थिकी के साथ सामाजिक संरचना के कई पक्षों को उद्घाटित करती है।
इस पुस्तक का लोकार्पण आज वुडपैकर कैफे में शहर के

पुस्तक के बारे में चर्चा करते हुए एस. डी एम मनीष सिंह जी चीफ गेस्ट रहे, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रकाश उप्रेती, पंकज उपरति, दिनेश कर्नाटक जी चन्द्रशेखर करगेती, विनय जोशी जी रहे।
कार्यक्रम में अजय चौधरी जी, श्रीश पाठक, ललित जोशी, गिरीश मेलकानी, विनय जोशी, ललित कांडपाल, तनुजा मेलकानी, विमला जोशी, कुसुम बिष्ट, चन्द्रकांता जोशी, लता बोरा, कल्पना जी आदि ने हिस्सा लिया।
अंत में तनुजा जोशी ने यात्रा से जुड़े घटनाक्रमों को विस्तार से जानकारी दी और हिमालय के पारिस्थितिकी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रयासरत रहने की उम्मीद की।
सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]