Connect with us

कुमाऊँ

किसानों पर रणनीति के तहत हमला और भाजपा दमकारी नीतियों पर जनता का उबाल…

प्रगतिशील महिला एकता, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, परिवर्तन कामी संगठन ने कल लखीमपुर खीरी में हुई किसानों की हत्या के विरोध में आज हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। लखीमपुर खीरी में भाजपा के गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष द्वारा किसानों को निर्ममतापूरक अपनी गाड़ी से चार किसानों को कुचल दिया गया।

जिसमें चार किसानों व अन्य चार लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मोदी सरकार के सांसद, विधायक सत्ता के नशे में चूर होकर आम जनता के जनवादी अधिकारों को छीन लेना चाहते हैं। वह लोगों के बोलने, प्रदर्शन करने या अपनी जायज मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करने का अधिकार को भी छीन लेना चाहते हैं। भाजपा अब देश में लोगों को डराने धमकाने का काम कर रही है।

जिसका सभी सामाजिक संगठन घोर विरोध करते हैं, हल्द्वानी के तिकोनिया चौराहे पर तमाम संगठन के लोगो ने उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया साथ ही मांग की है ऐसी किसान विरोधी सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा में जनता जवाब जरूर देगी। कार्यक्रम में मोहन मटियाली, पीआर आर्य, रजनी जोशी, शेखर शर्मा, विपिन आदि कई लोग शामिल थे।

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]