Connect with us

उत्तराखण्ड

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक ब्ल्यूटिया ने किया सम्मानित, कही यह बात…

कोविड काल मे अपनी जान की बाजी लगाकर कोविड पीड़ितों की सेवा करने के साथ ही स्वास्थ्य से जुड़े तमाम कामकाज को करने वाली आंगनबाड़ी की कार्यकत्रियों को आज कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं कुमाऊं मीडिया प्रभारी दीपक ब्ल्यूटिया ने अपने कैम्प कार्यालय में सम्मानित करने का कार्य किया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी की कार्यकत्रिया मौजूद रहे, कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्टी के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे, जहां पर सभी ने कोविड काल मे आंगनबाड़ी की कार्यकत्रियों के काम की जमकर प्रशंसा की, इस दौरान कांग्रेस के प्रवक्ता दीपक ब्ल्यूटिया ने कहा कि जिस तरह से कोविड के समय सभी लोग अपने घरों में जान बचाकर बैठे हुए थे।

वही उस समय आंगनबाड़ी की कार्यकत्रियों ने अपनी जान की बाजी लगाकर कोविड पीड़ितों की सेवा की और स्वास्थ्य विभाग को मजबूत करने का काम किया। लेकिन सरकार से इनको किसी तरह का कोई सम्मान नही मिला, इसलिए आज धनतेरस के मौके पर इन आंगनबाड़ी की कार्यकत्रियों को उनके द्वारा सम्मानित किया गया हैं। वही दीपक ब्ल्यूटिया ने कहां कि आने वाले विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड के अंदर यदि कांग्रेस की सरकार बनने पर आंगनबाड़ी की कार्यकत्रियों के मानदेय में बढ़ोहतरी की जायेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]