Connect with us

उत्तराखण्ड

इस अस्पताल के चिकित्सक पर लगे छेड़छाड़ के आरोप, प्रशासन दे रहा कमेटी बनाने का हवाला…

महिलाओं के हैरासमेंट के मामले अब चिकित्सा संस्थान से भी सामने आने लगे हैं। यहाँ एक डॉक्टर की काली करतूत के चलते राजधानी देहरादून का कोरोनेशन जिला अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में है। बता दें कि यहां एक इंटर्न ने अस्पताल के पैथोलोजी चिकित्सक पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं मामले में अस्पताल की सीएमएस डॉ शिखा जंगपांगी का कहना है कि प्रकरण की जांच के लिए कमेटी गठित की जा रही है।

हालांकि जब उनसे पूछा गया कि आरोपी चिकित्सक पर तात्कालिक तौर पर एक्शन क्यों नहीं लिया जा रहा तो उन्होंने फिर से कमेटी गठित करने की बात कहकर मामले को हवाला दे दिया। आपको बता दें कि इसी अस्पताल में करीब साल सवा साल पहले भी इसी तरह का मामला सामने आ चुका है। तब अस्पताल की महिला स्टाफ ने अस्पताल के बड़े अफसर पर छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।

लेकिन सब कुछ पता चल जाने के बाद भी इस मामले को दबा दिया गया था। उस समय इस बात को बार बार कहा गया कि अस्पताल में harrasment रोकने के लिए सेल बनाया जाएगा। लेकिन आज तक ऐसा नहीं हुआ। अब इसी का नतीजा कहिए कि यहां एक बार फिर चिकित्सक पर इस तरह के गंभीर आरोप लगे हैं।

इस पूरे प्रकरण ने न केवल डॉक्टर बिरादरी बल्कि विभाग की छवि को भी खराब करने का काम किया है। आरोप है कि चिकित्सक ने इंटर्न को अपने कमरे में बुलाने का भी दबाव डाला। लेकिन इंटर्न ने अब मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]