Connect with us

उत्तराखण्ड

कैंचीधाम : प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न…

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, जिला नैनीताल की नगर इकाई श्री कैंची धाम के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में संगठन के प्रदेशाध्यक्ष एवं उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्यमंत्री श्री नवीन वर्मा जी द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष धीरज तिवाड़ी एवं महामंत्री पवन भट्ट को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

जिलाध्यक्ष श्री विपिन गुप्ता जी ने उपाध्यक्ष रोहित बिष्ट, महिला उपाध्यक्ष मीनाक्षी तिवाड़ी, कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ तिवाड़ी, सचिव वीरेंद्र सिंह मेहरा, संगठन मंत्री जितेंद्र किरौला एवं हरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रचार मंत्री भुवन कुमार एवं हितेश सिंह खनायत को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे द्वारा किया गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के हित में पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए सभी उपस्थित dignitaries एवं सदस्यों का आभार प्रकट किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]