Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: गौलापार में डिग्री कॉलेज को लेकर छात्रों की उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत से मुलाकात, 5-5 करोड़ पहले ही स्वीकृत

हल्द्वानी। गौलापार में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज को लेकर छात्र प्रतिनिधिमंडल ने आज उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत से मुलाकात कर कॉलेज शीघ्र शुरू करने की मांग उठाई। छात्रों ने कहा कि गौलापार और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर जाना पड़ता है, जिससे समय और आर्थिक दोनों तरह की परेशानी होती है।
इस पर मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य हर ब्लॉक में डिग्री कॉलेज खोलकर अधिक से अधिक छात्रों को उच्च शिक्षा से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि गौलापार, हरिद्वार सहित टिहरी में डिग्री कॉलेज खोलने की योजना स्वीकृत है, लेकिन अब तक भूमि उपलब्ध न होने के कारण कार्य शुरू नहीं हो सका है।
मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं है तो निजी भूमि क्रय कर कॉलेज निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए, ताकि छात्र उच्च शिक्षा से वंचित न रहें। उन्होंने कहा कि तीनों प्रस्तावित कॉलेजों के लिए 5-5 करोड़ रुपये की धनराशि पहले ही स्वीकृत की जा चुकी है।
मंत्री ने जिला प्रशासन को जल्द भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं, ताकि निर्माण कार्य में देरी न हो और गौलापार क्षेत्र के छात्रों को स्थानीय स्तर पर ही उच्च शिक्षा की सुविधा मिल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]