Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: चंदन हॉस्पिटल में फूटा छात्रों का गुस्सा, ABVP के छात्रों ने किया जमकर हंगामा

हल्द्वानी: चंदन हॉस्पिटल उस वक्त विवादों के केंद्र में आ गया जब एक मरीज को जिंदा होने के बावजूद अस्पताल रिकॉर्ड में मृत दिखाए जाने के आरोप पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) कार्यकर्ताओं और छात्रसंघ पदाधिकारियों ने जमकर हंगामा किया।
आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही के चलते मरीज की फाइल में डेथ एंट्री दर्ज कर दी गई, जबकि मरीज इलाज के दौरान अस्पताल में भर्ती बताया जा रहा है। इस खबर के फैलते ही छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में छात्र अस्पताल पहुंचे।
छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक गोस्वामी के नेतृत्व में छात्रों ने अस्पताल गेट पर धरना देते हुए प्रबंधन के खिलाफ तीखी नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह केवल एक तकनीकी गलती नहीं बल्कि गंभीर प्रशासनिक लापरवाही है, जिसकी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
मौके पर तनाव बढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस बल तैनात किया गया और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत कर बातचीत के जरिए मामला संभालने की कोशिश की।
प्रदर्शन कर रहे छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। दूसरी ओर, अस्पताल प्रबंधन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जिससे सवाल और गहरे हो गए हैं।
इस घटना के बाद शहर में निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली और मरीजों की सुरक्षा को लेकर नई बहस छिड़ गई है। अब सभी की नजरें पुलिस और प्रशासनिक जांच पर टिकी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]