Connect with us

उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री ऋण योजना के नाम पर ठगी करने वाले शातिर ठग को एसटीएफ ने किया गिरफ़्तार।

अगर आपको कोई कम दर पर ऋण दिलाने की बात कहें तो आप सतर्क हो जाएं, क्योंकि इन दिनों ठगों द्वारा जरूरतमंद ऋण लेने वाले लोगों को अपने जाल में फसाकर ठगी की जा रही है। मामला देहरादून का है जहां स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने ऋण दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है।

ठग द्वारा ऋण लेने वाले व्यक्ति को कम ब्याज दर पर ऋण दिलाने की बात की जाती थी। जिसके बाद में ठग द्वारा फर्जी दस्तावेजों के सहारे हजारों रुपए ठग लिए जाते थे। एसटीएफ द्वारा ठग को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने जानकारी देते हुए कहा ननूरखेड़ा रायपुर निवासी दीवान सिंह ने शिकायत की थी, कि बीते 12 जनवरी को उन्हें एक अज्ञात कॉल आया, जिसने प्रधानमंत्री ऋण योजना के तहत आधार कार्ड पर एक प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण दिलाने की बात कही गई।

आरोपी ठग ने पीड़ित से सभी तरह के दस्तावेज मांगे, जिसके बाद पीड़ित को ऋण स्वीकृत करवाने हेतु दस्तावेज पूरे करने के लिए बीमा, फाइल चार्ज व अन्य चार्ज के नाम पर अलग-अलग तिथियों में एक लाख 22 हजार रूपये ठग द्वारा ले लिए गए। 12 जनवरी के दिन ही पीड़ित द्वारा साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने बैंक खातों और मोबाइल नंबर की जांच की, जांच में पता लगा कि वह नंबर दिल्ली व उत्तर प्रदेश के थे।

आरोपी द्वारा दिए गए बैंक खातों की जानकारी हासिल की गई तो पता लगा कि आरोपी द्वारा दिल्ली नोएडा व सीतापुर के बैंक खातों में धनराशि को डलवाया गया है। साथ ही पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरोह का एक सदस्य पहले ही उत्तर प्रदेश के सीतापुर में गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर समाचार पत्रों व इंटरनेट के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों की जनता से संपर्क कर, कम ब्याज दरों पर ऋण दिलाने का झांसा देते थे। झांसे में आए पीड़ितों को इंश्योरेंस चार्ज व अन्य शुल्क के नाम पर ठगी करते थे। आखिरकार जिनका भांडा फूट गया और आरोपी कानून के शिकंजे में फस ही गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]