Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को STF ने इस राज्य से किया गिरफ्तार

नैनीताल को बम से उड़ाने की चेतावनी भरे संदेश नैनीताल पुलिस के आधिकारिक instagram पेज में भेजने वाले को एसटीएफ ने आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। भारी पुलिस सुरक्षा के बीच ‘खालिद’ को मेडिकल के लिए बीडी पाण्डे अस्पताल लाया गया। वर्ष 2022 में नैनीताल पुलिस के ऑफिशियल instagram पेज पर किसी नितिन शर्मा नामक यूजर ने मैसेज कर लिखा “We Will Blast Bomb In Different Parts Of Nanital Within 24 Hours, All The Bombs Will Blast And Hijbul Mujahideen Takes The Responsibility” यानी “हम नैनीताल के अलग अलग स्थानों में 24 घंटे के भीतर बम विस्फोट करेंगे।

बम फूटेगा और हिजबुल मुजाहिद्दीन इसकी जिम्मेदारी लेता है”। पुलिस को ऐसे ही दो धमकी भरे संदेश मिले। राष्ट्रीय सुरक्षा और बम बिस्फोट से जनहानि के खतरे को देखते हुए तल्लीताल थाने में 40/23 धारा 66 एफ आई.टी.एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया। उच्चाधिकारियों ने मामले को तुरंत क्राइम पुलिस स्टेशन को स्थानांतरित किया।

एस.टी.एफ. की दो टीमों का गठन किया गया, जिसमें एक टीम को तकनीकी विश्लेषण का दायित्व सौंपा गया और दूसरी टीम को अभियोग के सफल अनावरण के लिए विवेचना दी गयी। संदिग्ध व्यक्ति का नाम दिल्ली निवासी नितिन शर्मा है जानकारी मिली कि नितिन ने अपना धर्म परिवर्तन कर ‘खालिद’ नाम से पहचान बनाई और हाल निवास आन्ध्रप्रदेश बताया। नितिन उर्फ ‘खालिद’ ने 4 अक्टूबर 2022 को नैनीताल कन्ट्रोल रुम को इस प्रकार की भ्रामक सूचना दी थी,

जिसमें नैनीताल के अलग अलग स्थानों को बम बलास्ट करने की सूचना दी गयी थी। एस.एस.पी. पंकज भट्ट ने बताया की एसटीएफ की टीम ने आंध्र प्रदेश से आरोपी को गिरफ्तार कर के लाई है। आज दोपहर आरोपी ‘खालिद’ को मेडिकल के लिए नैनीताल के बीडी पाण्डे अस्पताल में लाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]